‘रामायण’ की कमाई 1500 करोड़ के करीब, भारत में 793 करोड़ के पार पहुंची

Advertisements

BOLLYWOOD: फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रणबीर कपूर और यश की इस फिल्म ने रिलीज के 12 दिनों में दुनियाभर में 1,437.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। विदेशी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 490 करोड़ रुपये पहुंच गई है। अब यह वर्ल्डवाइड 1,500 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने से महज 62.75 करोड़ रुपये दूर है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

फिल्म के 13वें दिन भी कमाई जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार सुबह 7 बजे तक फिल्म ने 15 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, सुबह 8 बजे तक इसका कलेक्शन बढ़कर 45 लाख रुपये हो गया। इसके साथ ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 793.05 करोड़ रुपये पहुंच गई। फिल्म ने पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी, जबकि पांचवें दिन सबसे ज्यादा 107.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 12वें दिन फिल्म की कमाई 32 करोड़ रुपये रही थी।

About The Author

See also  यामी गौतम की 'नई नवेली' कहानी और अभिनय में कमजोर, मिली 1.5 स्टार रेटिंग

You may have missed