झारखंड में CHO के 1038 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

Advertisements

रांची : झारखंड में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) के 1038 रिक्त पदों पर संविदा आधारित नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो रही है. झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी (JRHMS) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. योग्य अभ्यर्थी 31 अक्टूबर से 22 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. नियुक्ति शुरुआती तौर पर एक वर्ष के लिए संविदा पर होगी और चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 25 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा. आवेदन के लिए बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य में सर्टिफिकेट प्रोग्राम (CPCH) का एकीकृत पाठ्यक्रम अनिवार्य है. यह योग्यता मान्यता प्राप्त नर्सिंग कॉलेज से प्राप्त होनी चाहिए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

विज्ञापन के अनुसार, संबंधित पाठ्यक्रम शैक्षणिक वर्ष 2016-2020 या उसके बाद उत्तीर्ण होना चाहिए. चयनित CHO ग्रामीण, आदिवासी और दूरदराज के क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने के लिए काम करेंगे. उनकी जिम्मेदारियों में बीमारियों की समय पर पहचान, प्राथमिक उपचार और जरूरत पड़ने पर मरीजों को उच्च स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर करना शामिल है. इनकी तैनाती मुख्य रूप से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और उप स्वास्थ्य केंद्रों में होगी. झारखंड के 188 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), 339 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और 4,321 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में CHO सेवाएं देंगे.

कुल 1038 पदों में अनारक्षित श्रेणी के 253, EWS के 104, ST के 280, SC के 288, पिछड़ा वर्ग-1 के 55 और पिछड़ा वर्ग-2 के 58 पद शामिल हैं. अभ्यर्थी 31 अक्टूबर से 22 नवंबर तक jrhms.jharkhand.gov.in और recruitment.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. CHO आयुष्मान आरोग्य मंदिर और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सामान्य बीमारियों की जांच, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग करेंगे. उप स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं और बच्चों की देखभाल, टीकाकरण समन्वय और स्वास्थ्य जागरूकता के साथ मरीजों को जरूरत के अनुसार उच्च केंद्रों पर भेजेंगे. PHC में प्रारंभिक जांच, उपचार में सहयोग, फॉलोअप और सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिम्मेदारी भी निभाएंगे.

About The Author

You may have missed