निखार सबलोक हत्याकांड में मुख्य शूटर सागर सिंह 72 घंटे की पुलिस रिमांड पर

Advertisements

जमशेदपुर : होटल कारोबारी निखार सबलोक की हत्या के मामले में मुख्य शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू को चांडिल पुलिस ने 72 घंटे की रिमांड पर लिया है। सुल्तानपुर निवासी सागर को धनबाद जेल से सरायकेला जेल स्थानांतरित किए जाने के बाद पुलिस ने सरायकेला-खरसावां कोर्ट में रिमांड की अर्जी दी थी। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में सरायकेला-खरसावां जिले के एसपी समेत कई पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं। जमशेदपुर पुलिस भी चांडिल पहुंचकर उससे हत्या की वजह, साजिश में शामिल लोगों और अन्य संभावित निशानों के बारे में पूछताछ करेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस जांच के अनुसार, सागर सिंह ने निखार सबलोक की हत्या के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी ली थी। आरोप है कि उसने पहले उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी प्रमोद सिंह, राज कुमार सिंह उर्फ प्रिंस और अभिनव को हत्या के लिए भेजा था। उनके असफल रहने के बाद सागर सिंह और अंकित सिंह 22 अगस्त को जमशेदपुर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, रेकी करने के बाद 24 अगस्त को चांडिल थाना क्षेत्र के होटल टेंथ माइल स्टोन में निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सागर सिंह का नाम धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में एके-47 चलाने के मामले में भी सामने आया था।

इस हत्याकांड में पुलिस अशोक सिंह राघव, अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह, कन्हैया सिंह, सुशील केराई, सुनील रजक, रोहित सिंह, राज कुमार सिंह उर्फ प्रिंस और अंकित सिंह समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार लोगों में कोलकाता पुलिस के ट्रैफिक सार्जेंट अयन गुप्ता और महिला पुलिस अधिकारी ट्विंकल दास भी शामिल हैं।

About The Author

You may have missed