मां रूपी सोरेन की अस्थियां लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, संथाली परंपरा से हो रहीं रस्में

Advertisements

रजरप्पा : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपनी मां रूपी सोरेन की अस्थियां लेकर रजरप्पा पहुंचे. मुख्यमंत्री अपने परिवार के सदस्यों के साथ दामोदर नदी स्थित जाङ बाहा तुपुनाई घाट पहुंचे, जहां संथाली रीति-रिवाज और पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार अस्थि विसर्जन से जुड़ी धार्मिक रस्में निभाई जा रही हैं. इस दौरान परिवार के सदस्य और संबंधित लोग भी घाट पर मौजूद हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अस्थि विसर्जन से संबंधित पारंपरिक अनुष्ठान घाट प्रगणक जगेश्वर सोरेन, प्राणिक वीरेंद्र मुर्मू, संरक्षक महावीर मुर्मू, कमल सोरेन और महेश मुर्मू की देखरेख में कराए जा रहे हैं. संथाली परंपरा के अनुसार निर्धारित धार्मिक प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं अपनी मां की अस्थि विसर्जन से जुड़ी रस्मों में शामिल हैं. जाङ बाहा तुपुनाई घाट पर परिवार की मौजूदगी में संथाली परंपरा के अनुरूप धार्मिक अनुष्ठान की प्रक्रिया जारी है.

About The Author

See also  वंशानुगत व्यवस्था आदिवासी समाज को दीमक की तरह खत्म कर रही: सोनाराम सोरेन

You may have missed