दुर्गा पूजा पर पुलिस हाई अलर्ट, शहर में तैनात होंगे करीब 2000 अतिरिक्त जवान

Advertisements

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है. गुरुवार को वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब की अध्यक्षता में पुलिस अपराध गोष्ठी हुई. इसमें कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के अनुसंधान और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

एसएसपी ने निर्देश दिया कि पूजा के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस विशेष सतर्कता बरते. संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ाने, नियमित गश्त करने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया. उन्होंने लंबित मामलों का निपटारा करने और वारंट व कुर्की आदेशों का पालन कराने का निर्देश भी दिया. चरित्र और पासपोर्ट सत्यापन जैसे काम तय समय में पूरे करने को कहा गया.

दुर्गा पूजा के मौके पर पूरे शहर में करीब 2000 अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे. सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई हो सके.

About The Author

See also  JSSC-JPSC परीक्षा गड़बड़ी की जांच में CID को मिले नए सबूत, बड़े गिरोह के सक्रिय होने के संकेत

You may have missed