दुर्गापूजा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 12 शक्ति कमांडो तैनात, छह वाहनों से होगी गश्त

Advertisements

जमशेदपुर : दुर्गापूजा के दौरान महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जमशेदपुर पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मनचलों तथा असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए 12 महिला पुलिसकर्मियों की शक्ति कमांडो टीम तैनात की गई है। टीम को त्वरित कार्रवाई और नियमित गश्त के लिए छह वाहन भी उपलब्ध कराए गए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस ने शहर के प्रमुख पूजा पंडालों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है। शक्ति कमांडो की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार गश्त करेंगी। इस विशेष व्यवस्था का उद्देश्य दुर्गापूजा के दौरान पूजा-अर्चना और मेला घूमने आने वाली महिलाओं तथा युवतियों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।

पुलिस प्रशासन ने महिलाओं के साथ छेड़खानी और अभद्र व्यवहार करने वालों को सख्त चेतावनी दी है। ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पूजा पंडालों और अधिक भीड़ वाले स्थानों पर शक्ति कमांडो की तैनाती से महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

About The Author

See also  जनजातीय अधिकारों और परंपराओं के अध्ययन के लिए UM-CTRC का शुभारंभ

You may have missed