रणजी ट्रॉफी में शिखर मोहन का शानदार शतक, झारखंड ने पहले दिन बनाए 289 रन

Advertisements

जमशेदपुर : कीनन स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी के चार दिवसीय मुकाबले में झारखंड ने केरल के खिलाफ पहले दिन मजबूत शुरुआत की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड की टीम ने 90 ओवरों में पांच विकेट खोकर 289 रन बनाए। शिखर मोहन ने 196 गेंदों पर 18 चौकों और दो छक्कों की मदद से 143 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी शतकीय पारी ने शुरुआती झटकों के बाद टीम को संभाला और बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया।
शिखर मोहन के अलावा उत्कर्ष सिंह ने 147 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 71 रन बनाए, जबकि शरनदीप सिंह ने 33 रनों का योगदान दिया। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर कप्तान विराट सिंह 12 रन और आदित्य सिंह पांच रन बनाकर नाबाद लौटे। केरल की ओर से वैशाख चंद्रन ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि जलज सक्सेना को दो विकेट मिले। दूसरे दिन झारखंड की टीम अपनी पहली पारी का स्कोर और बढ़ाने का प्रयास करेगी।
इससे पहले मुकाबले का उद्घाटन टाटा स्टील के वीपी सीएस सुंदर रम्मन ने किया। इस अवसर पर झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के सचिव सौरभ तिवारी, टाटा स्टील के खेल प्रमुख मुकुल विनायक चौधरी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed