13 अक्टूबर से चाकुलिया स्टेशन पर रुकेगी क्रिया योग एक्सप्रेस, रेलवे ने दी मंजूरी

Advertisements

जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हटिया-हावड़ा क्रिया योग एक्सप्रेस का चाकुलिया स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव शुरू करने का फैसला किया है। रेल मंत्रालय की मंजूरी के बाद यह व्यवस्था 13 अक्टूबर से लागू होगी। रेलवे के आधिकारिक ज्ञापन के अनुसार, ट्रेन संख्या 18616 खड़गपुर मंडल के चाकुलिया स्टेशन पर एक मिनट के लिए रुकेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

निर्धारित समय के अनुसार, ट्रेन 13 अक्टूबर को सुबह 3:24 बजे चाकुलिया स्टेशन पहुंचेगी और सुबह 3:25 बजे हावड़ा के लिए रवाना होगी। फिलहाल यह ठहराव प्रायोगिक आधार पर दिया गया है, जो अगले आदेश तक जारी रहेगा।

इस व्यवस्था से चाकुलिया और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को हावड़ा तथा रांची की ओर आने-जाने में सुविधा मिलेगी। खासकर दैनिक यात्रियों, व्यापारियों और कामकाजी लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरे स्टेशनों पर जाने की जरूरत कम होगी। वहीं, रांची और हटिया की ओर से आने वाले यात्रियों को भी चाकुलिया पहुंचने में आसानी होगी। रेलवे ने संबंधित विभागों को नए ठहराव और ट्रेन के समय की जानकारी यात्रियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

About The Author

See also  केनरा बैंक डकैती के 16 दिन बाद भी आरोपी फरार, पांच पर 10 लाख का इनाम, चार आईपीएस के नेतृत्व में जांच जारी

You may have missed