पुलिस मुठभेड़ में दो शूटर घायल, पैरों में लगी गोली; दो पिस्टल बरामद

Advertisements

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गयी। मरीन ड्राइव स्थित फागु बाबा श्मशान घाट के पास करीब 3.30 बजे हुई जवाबी कार्रवाई में अजीत मंडल और मोहन यादव घायल हो गये। दोनों को बिंदल मॉल स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में झामुमो नेता डोमिनिक समेत चार लोगों पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल शूटर बताया जा रहा है। अजीत मंडल के बाएं पैर और मोहन यादव के दाएं पैर में गोली लगी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, पुलिस दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर फागु बाबा श्मशान घाट के पास हथियार बरामद करने पहुंची थी। बताया जा रहा है कि दोनों ने पहले वहां लोडेड पिस्तौल फेंक दी थी। हथियार की रिकवरी के दौरान आरोपितों ने पिस्तौल उठाकर पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों घायल हो गये। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों पुलिस हिरासत में हैं और उनकी गतिविधियों तथा पूर्व आपराधिक मामलों की जांच की जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल बरामद किए हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बरामद हथियारों में से एक का इस्तेमाल पुलिस पर फायरिंग के दौरान किया गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उडुपी रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग में शामिल अन्य लोगों और आरोपितों को हथियार मिलने के स्रोत का पता लगा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

About The Author

You may have missed