‘विरासत और पर्यटन’ थीम पर होगा साहित्य महोत्सव 2.0, 18 से 20 दिसंबर तक आयोजन

Advertisements

जमशेदपुर : विद्यादीप फाउंडेशन की ओर से 18 से 20 दिसंबर तक बिष्टुपुर के होटल में जमशेदपुर साहित्य महोत्सव 2.0 का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय महोत्सव की केंद्रीय थीम ‘विरासत और पर्यटन’ होगी। फाउंडेशन के संस्थापक संदीप मुरारका के अनुसार, इसमें साहित्यकारों, शिक्षाविदों, कलाकारों, इतिहासकारों, फिल्मी हस्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सांस्कृतिक विशेषज्ञों की भागीदारी होगी। भारतीय साहित्य, संगीत, नृत्य, लोक एवं जनजातीय संस्कृति, राजसी विरासत, खान-पान, सिनेमा और पर्यटन पर चर्चा के साथ झारखंड की लोक संस्कृति, प्राकृतिक संपदा, पाक परंपरा और पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय मंच देने पर जोर रहेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

महोत्सव में पद्म विभूषण डॉ. सोनल मानसिंह, पद्मश्री फूलबासन बाई यादव, अनूप रंजन पांडेय, तिलक गीताई, मधु मंसूरी हंसमुख, मुकुंद नायक, पूर्णिमा महतो और अयोध्या के कवि एवं लेखक यतीन्द्र मिश्र सहित कई हस्तियां शामिल होंगी। साहित्य और शिक्षा जगत से प्रो. रंजन कुमार त्रिपाठी, डॉ. मुन्ना कुमार पांडेय, नितेश शर्मा, डॉ. कायनात काज़ी और प्रो. आनन्द वर्धन भाग लेंगे। सिनेमा जगत से फैसल मलिक, अशोक पाठक, रसिका दुग्गल, तरुण डुडेजा, अनमोल आहूजा और आदर्श गौरव तथा प्रशासनिक क्षेत्र से नितिन प्रमोद, अनन्य मित्तल, नीरज जायसवाल, प्रेम रंजन और अन्य अधिकारी शामिल होंगे.18 दिसंबर की शाम पुरस्कार समारोह के साथ कविता और संगीत की प्रस्तुति होगी। साहित्य, कला, संस्कृति और समाज में योगदान के लिए करीब सात विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा और प्रत्येक पुरस्कार में एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी। 19 दिसंबर को भरतनाट्यम नृत्यांगना आरोही मुंशी की प्रस्तुति और कवि अभि मुंडे ‘साइको शायर’ की किस्सागोई होगी। महोत्सव में झारखंड की पाक विरासत, पत्रकारिता, पर्यटन और सोशल मीडिया पर संवाद के साथ पुस्तकों, हस्तशिल्प, पलाश-आदिवा उत्पादों, छऊ मुखौटों और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगेगी। स्थानीय साहित्यकारों, कलाकारों और साहित्य प्रेमियों के लिए 1,500 रुपये शुल्क पर प्रतिनिधि पंजीकरण की व्यवस्था होगी।

About The Author

You may have missed