टिकट चेकिंग स्टाफ के लंबित सीटीए भत्ते का जल्द भुगतान करने की मांग
Advertisements

जमशेदपुर : मेंस यूनियन ने टिकट चेकिंग स्टाफ के लंबित सीटीए भत्ते का जल्द भुगतान करने की मांग की है। यूनियन के शिव कुमार शिव ने कहा कि नियमों के तहत सीटीए का भुगतान नियमित मासिक वेतन प्रक्रिया का हिस्सा बनाकर बिल के साथ किया जाना चाहिए।यूनियन का कहना है कि इस व्यवस्था से कर्मचारियों को भुगतान के लिए अलग से लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। साथ ही सीटीए राशि को नियमित रूप से बैंक खातों में भेजने तथा दावे जमा करने, सत्यापन और स्वीकृति की प्रक्रिया में होने वाली अनावश्यक देरी समाप्त करने की मांग की गई है।
Advertisements



