भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी-20 के टिकट 1,600 से 18,000 रुपए तक, बिक्री की जानकारी बाद में होगी जारी

Advertisements

रांची : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच आगामी 9 अक्टूबर को खेले जाने वाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए टिकटों की दर घोषित कर दी है। जेएससीए की प्रेस रिलीज के अनुसार टिकटों की कीमत अलग-अलग श्रेणियों में 1,600 रुपए से 18,000 रुपए तक रखी गई है। ईस्ट एवं वेस्ट हिल का टिकट 1,600 रुपए, विभिन्न विंग के टिकट 2,000 से 3,500 रुपए, अमिताभ चौधरी पवेलियन का प्रीमियम टेरेस टिकट 4,500 रुपए और डोनर्स एन्क्लोजर का टिकट 4,000 रुपए निर्धारित किया गया है। हॉस्पिटैलिटी सुविधा वाले टिकट 8,000 से 15,000 रुपए तक हैं। प्रेसिडेंट्स एन्क्लोजर का टिकट सबसे महंगा 18,000 रुपए होगा, जबकि एमएस धोनी पवेलियन के लग्जरी पार्लर का टिकट 10,000 रुपए तय किया गया है। आम दर्शकों के लिए टिकट बिक्री, ऑनलाइन बिक्री, खरीद प्रक्रिया और बिक्री की तारीख से जुड़ी विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मैच के सफल और व्यवस्थित आयोजन को लेकर सोमवार को जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय सभागार में बैठक हुई। संभावित भारी भीड़ को देखते हुए विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन पर चर्चा की गई। जिला दण्डाधिकारी ने स्टेडियम परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने तथा दोपहर 3 बजे एंट्री शुरू होने से पहले बिना टिकट वाले दर्शकों को स्टेडियम के आसपास इकट्ठा नहीं होने देने का निर्देश दिया।

दर्शकों को निर्धारित गेटों से कतारबद्ध तरीके से प्रवेश दिया जाएगा। उनसे एंट्री गेट खुलने से पहले निर्धारित स्थान पर कतार में लगने और कोई भी प्रतिबंधित वस्तु स्टेडियम परिसर में नहीं लाने का अनुरोध किया गया है। जिला प्रशासन ने मैच देखने आने वाले लोगों, शहरवासियों और क्रिकेट प्रेमियों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को देने की अपील की है।

About The Author

You may have missed