चोरी मामले में एक गिरफ्तार, नाबालिग निरुद्ध; सूटकेस और आभूषण समेत कई सामान बरामद

Advertisements

रांची : बरियातू थाना क्षेत्र के सराई टांड़ में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। मामले में कुसुम बिहार, बनियाटोली निवासी अनुज बृजिया को गिरफ्तार किया गया है, जबकि घटना में शामिल एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार एक अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे लिखित शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गयी थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस ने आरोपियों के पास से कपड़ों से भरा एक सूटकेस, पीतल जैसा दिखने वाला एक कलश, चांदी जैसी परत चढ़ी लाल रंग की एक जोड़ा चूड़ी, हीरे जैसा नग लगी सोने जैसी दिखनेवाली एक अंगूठी और एक सीलबंद प्रेशर कुकर बरामद किया है। बरामद आभूषणों की वास्तविक धातु और कीमत की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

छापेमारी अभियान में बरियातू थाना प्रभारी प्रकाश रजक, एदलहातू टीओपी के सहायक अवर निरीक्षक सुलेमान सोय समेत थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस आरोपियों की भूमिका समेत मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

About The Author

See also  गोपाष्टमी पर विहिप कार्यकर्ताओं ने की गोमाता की पूजा, गोहत्या पर रोक की मांग

You may have missed