हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस के कोच अपग्रेड, यात्री सुविधाओं में हुआ सुधार

Advertisements

जमशेदपुर : हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस के कोचों को अपग्रेड किया गया है। इसके तहत आंतरिक साज-सज्जा, यात्री सुविधाओं और रखरखाव से जुड़े कई काम किए गए हैं। यह ट्रेन हावड़ा को झारखंड और उत्तरी ओडिशा के औद्योगिक व खनिज क्षेत्र से जोड़ती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अपग्रेड के दौरान सीटों की गद्दियां और कवर बदले गए हैं। खराब आर्मरेस्ट और रिक्लाइनर की जगह नए लगाए गए हैं। सेंटर टेबल, स्नैक ट्रे, छत और लगेज रैक की मरम्मत व नवीनीकरण किया गया है। क्षतिग्रस्त खिड़की फिटिंग और रोलर ब्लाइंड्स भी बदले गए हैं। गैर वातानुकूलित कोचों में नए पंखे, एलईडी लाइट और चार्जिंग सॉकेट लगाए गए हैं, जबकि वातानुकूलित कोचों में चार्जिंग सुविधा के साथ रीडिंग लाइट और अन्य आंतरिक सुविधाओं में सुधार किया गया है।

शौचालयों में नए फर्श, जल फिटिंग, आंतरिक साज-सज्जा और हाइजीन मैट की व्यवस्था की गई है। बाहरी हिस्से में पीयू पेंटिंग के साथ जंग प्रभावित हिस्सों का उपचार किया गया है। दरवाजों और खिड़कियों की मरम्मत के अलावा कोच और गंतव्य संकेतक बोर्ड भी बेहतर बनाए गए हैं।

About The Author

See also  बाइक दुर्घटना में 24 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

You may have missed