लोडेड देसी कट्टा और जिंदा गोली के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Advertisements

जमशेदपुर : कपाली ओपी पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 26 वर्षीय जम्मूवन महतो उर्फ जम्बो को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी तमोलिया के काड़ाधारा स्थित शिव मंदिर के पास का रहने वाला है। कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार के मुताबिक, तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद हुई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस ने हथियार और गोली जब्त कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, जम्मूवन महतो उर्फ जम्बो का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और बरामद हथियार के संबंध में जानकारी जुटा रही है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

About The Author

See also  बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर व्यापारियों ने जताई चिंता, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

You may have missed