मां की डांट के बाद 23 वर्षीय छात्रा लापता, घर से मिला सुसाइड नोट

Advertisements

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के बिरसानगर जोन नंबर -7 की रहने वाली 23 वर्षीय अंजलि लोहार मंगलवार सुबह करीब 5 बजे घर से निकलने के बाद लापता हो गयी। अंजलि एबीएम कॉलेज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही है। परिजनों के अनुसार, उसने बैंकिंग की पढ़ाई के लिए करीब दो महीने पहले अपने मामा से 24 हजार रुपये लिये थे, जिसकी जानकारी परिवार को नहीं थी। दो दिन पहले इसका पता चलने पर उससे पूछताछ की गयी और सोमवार को उसकी मां ने बिना बताये रुपये लेने पर उसे डांटा था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अंजलि के बड़े भाई विनय लोहार के अनुसार, मंगलवार सुबह वह स्कूल बैग लेकर घर से निकल गयी। घर से एक नोट भी मिला है, जिसमें उसने माता-पिता का भरोसा तोड़ने और खुद को अच्छी बेटी नहीं होने की बात लिखी है। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद गोलमुरी थाना को सूचना दी गयी और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों के मुताबिक, घर से निकलते समय अंजलि ने बैंगनी रंग का सलवार-सूट पहन रखा था और उसके पास नीले रंग का स्कूल बैग था, जिसमें जरूरी दस्तावेज हैं। उसका रंग गोरा है। परिजनों ने अंजलि के बारे में जानकारी मिलने पर गोलमुरी थाना या मोबाइल नंबर 6204931132, 7717768176 और 912260407 पर सूचना देने की अपील की है।

About The Author

You may have missed