LPG सिलेंडर बुक कराने से पहले बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नियम

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : घरेलू LPG सिलेंडर के लिए सरकार ने बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी कर दिया है। ऐसा सिलेंडर पर दी जाने वाली सब्सिडी को सही परिवारों तक पहुंचाने के मकसद से किया गया है। ऐसे में सब्सिडी के साथ LPG सिलेंडर बुक करने के लिए 1 अक्टूबर से पहले बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा। ऐसा नहीं करने पर सिलेंडर मार्केट वैल्यू यानी बिना सब्सिडी के खरीदना पड़ेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ऑथेंटिकेशन गैस कंपनी के मोबाइल ऐप से घर बैठे किया जा सकता है। इसके लिए संबंधित गैस कंपनी का ऐप इंस्टॉल कर प्रोफाइल सेक्शन में ऑथेंटिकेशन या ई-केवाईसी के विकल्प पर जाना होगा। इसके बाद कैमरे के जरिए चेहरे का वेरिफिकेशन कर फॉर्म सबमिट करना होगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद सब्सिडी वाला सिलेंडर मिलना जारी रह सकता है।

अगर कोई ऐप का इस्तेमाल नहीं करना चाहता तो वेबसाइट के जरिए भी ई-केवाईसी या बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जा सकता है। इसके लिए mylpg.in या संबंधित गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करना होगा। इसके बाद सर्विस सेक्शन या डैशबोर्ड में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का विकल्प चुनना होगा। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज कर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

About The Author

See also  ऋषि भवन में मनाया गया विश्व शांति दिवस, डॉ. प्रेम रावत के वीडियो प्रवचन का हुआ प्रदर्शन

You may have missed