KPS मानगो ने लॉन्च किया वेब एप, अभिभावक ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे शिकायतें और सुझाव

Advertisements

जमशेदपुर : केरला पब्लिक स्कूल (KPS) मानगो ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन के बीच सीधा संवाद मजबूत करने के लिए विशेष वेब एप kpsparentsvoice.com लॉन्च किया है। इसके जरिए अभिभावक अपनी समस्या, शिकायत या सुझाव डिजिटल माध्यम से सीधे स्कूल प्रबंधन तक पहुंचा सकेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अब अभिभावकों की शिकायतें और सुझाव स्कूल के गेट पर लगे ‘सजेशन बॉक्स’ तक सीमित नहीं रहेंगे। स्कूल की ओर से ऑनलाइन मिलने वाली शिकायतों और सुझावों का तय समय-सीमा के भीतर निपटारा करने की व्यवस्था की गई है।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य अभिभावकों के साथ संवाद को आसान और पारदर्शी बनाना है। वेब एप के जरिए अभिभावकों की बात संबंधित स्तर तक पहुंचाने और समाधान की प्रक्रिया को सरल बनाने में मदद मिलेगी।

About The Author

See also  कोविड काल के लीज रेंट में छूट पर झारखंड सरकार की अपील हाईकोर्ट से खारिज

You may have missed