₹18 हजार रिश्वत लेते CCL के दो क्लर्क गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथ पकड़ा

Advertisements
Advertisements

बोकारो: सीसीएल कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को धनबाद सीबीआई की टीम ने कार्रवाई कर दो डीलिंग क्लर्क को 18 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार के नेतृत्व में टीम ने सुबह करीब साढ़े 11 बजे छापेमारी की। गिरफ्तार कर्मचारियों में सीएमपीएफ डीलिंग क्लर्क मेघलाल महतो और पेंशन डीलिंग क्लर्क मोहम्मद इम्तियाज शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम दोनों को अपने साथ ले गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मामला परियोजना के सर्वे विभाग में कार्यरत रहे जनता नगर निवासी रसूल जमा के सीएमपीएफ और पेंशन भुगतान से जुड़ा है। रसूल जमा करीब सात माह पहले सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे, लेकिन कई महीने बाद भी उनका सीएमपीएफ और पेंशन भुगतान लंबित था। आरोप है कि भुगतान जल्द कराने के एवज में दोनों डीलिंग क्लर्क उनसे रिश्वत मांग रहे थे। इससे परेशान होकर रसूल जमा ने धनबाद सीबीआई से शिकायत की।

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की पुष्टि कर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। शुक्रवार को रसूल जमा ने जैसे ही आरोपी क्लर्कों को 18 हजार रुपये की रिश्वत दी, पहले से मौजूद सीबीआई टीम ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। अचानक हुई कार्रवाई से गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले में सीबीआई की आगे की कार्रवाई जारी है।

About The Author

You may have missed