अंतिम संस्कार के लिए शव पहुंचा तो मचा बवाल, जमीन विवाद में पुलिस पहुंची

Advertisements

सिमडेगा : जलडेगा प्रखंड के टिनगिना पंचायत के सिलिंगा गांव में सोमवार को अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। गोवा में रहने वाली गांव की सीमा देवी का 4 सितंबर को निधन हुआ था और 6 सितंबर को परिजन शव लेकर पहुंचे थे। अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान सेवानिवृत्त प्रोफेसर सुरेश प्रसाद ने श्मशान की जमीन को अपनी बताते हुए शवदाह से रोक दिया। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ग्रामीणों के अनुसार सिलिंगा नदी के पास इसी स्थान पर वर्षों से अंतिम संस्कार होता आ रहा है। पहले भी जमीन को लेकर विवाद हो चुका है और ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय में आवेदन दिया था। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सकलदेव महतो और हल्का कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों की बात सुनकर जमीन के कागजात देखे। प्रशासन ने फिलहाल पुराने श्मशान स्थल पर ही अंतिम संस्कार कराने का निर्णय लिया। बारिश के बाद अंचल कार्यालय जमीन की पैमाइश कर श्मशान के लिए स्थायी जगह चिह्नित करेगा। इसके बाद परिजनों ने शांतिपूर्वक अंतिम संस्कार किया।

About The Author

See also  शिक्षक की मांग को लेकर छात्रों ने टाटा-पटमदा मुख्य सड़क किया जाम

You may have missed