रोजगार मेले में 76 कंपनियां शामिल, करीब 20 हजार युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य

Advertisements

पूर्णिया : इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित रोजगार मेले में नौकरी की उम्मीद लेकर बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। मेले में कुल 76 कंपनियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। आयोजकों ने इस रोजगार मेले के माध्यम से करीब 20 हजार युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पिछले दो वर्षों में करीब 40 लाख युवाओं को रोजगार दिया गया है और अगले एक साल में 3 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य है। उन्होंने युवाओं, खासकर जेन-जी से रोजगार के मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की। साथ ही कहा कि युवाओं को जाति और आरक्षण की राजनीति से ऊपर उठकर रोजगार के लिए संघर्ष करना चाहिए।

मेले में नौकरी की तलाश में पहुंचे कई युवाओं ने चयन और रोजगार मिलने की संभावना को लेकर खुशी जताई। उन्होंने ऐसे आयोजनों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने वाला मंच बताया।

 

About The Author

See also  सड़क हादसों की गंभीरता में झारखंड लगातार दूसरे वर्ष तीसरे स्थान पर

You may have missed