छऊ कला केंद्र के पुनरुद्धार की तैयारी, सरकार को भेजा जाएगा विस्तृत प्रस्ताव

Advertisements

सरायकेला : सरायकेला छऊ कला केंद्र के संरक्षण, पुनरुद्धार और विकास को नई दिशा देने के लिए उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। इसमें खरसावां विधायक दशरथ गागराई, सरायकेला के एसडीओ अभिनव प्रकाश, जिला खेल अधिकारी अमित कुमार तथा कोर और स्टीयरिंग कमेटी के कई सदस्य शामिल हुए। बैठक में केंद्र की कमियों, इमारतों की स्थिति, कर्मचारियों की कमी, स्थायी एवं संविदा नियुक्तियों और प्रशिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। कमेटियों की सदस्य संख्या और ढांचे में सुधार के सुझाव भी मांगे गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

उपायुक्त ने अधिकारियों और सदस्यों को मिलकर पहले अनुमंडल स्तर पर बैठक करने तथा सभी जरूरतों और कमियों का बिंदुवार विवरण तैयार करने का निर्देश दिया। आम सहमति से प्रस्ताव बनने के बाद जिला स्तर पर उसे अंतिम रूप दिया जाएगा और मंजूरी के लिए झारखंड सरकार के संस्कृति, कला एवं खेल विभाग को भेजा जाएगा। उपायुक्त ने सरायकेला, खरसावां और मानभूम छऊ की गौरवशाली परंपरा के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास, नई पीढ़ी को कला से जोड़ने और स्थानीय कलाकारों को बेहतर अवसर देने पर जोर दिया।

विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि सरायकेला-खरसावां की असली पहचान यहां की समृद्ध छऊ संस्कृति है। इसे अगली पीढ़ी तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए कलाकारों, जनता और प्रशासन को मिलकर कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि छऊ कला केंद्र को केवल प्रशिक्षण केंद्र न मानकर सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और युवाओं को तराशने का प्रमुख केंद्र बनाया जाना चाहिए। उनके अनुसार सरकार के सामने मजबूत और बेहतर प्रस्ताव रखने से इस ऐतिहासिक कला को नया जीवन मिल सकता है।

See also  छठ घाटों पर लगेंगे निःशुल्क मेडिकल कैंप, हेल्प डेस्क के साथ एंबुलेंस की भी रहेगी व्यवस्था

 

About The Author

You may have missed