JSSC CGL गड़बड़ी में CID की कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ASO हिरासत में

Advertisements
Advertisements
Advertisements

दिल्ली : JSSC CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच कर रही CID ने गुरुवार को सोमांश प्रकाश और राहुल कुमार को गिरफ्तार किया। कार्रवाई CID थाना कांड संख्या 01/2025 के तहत हुई। दोनों 21 और 22 सितंबर 2024 को आयोजित झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की कथित अनियमितताओं में आरोपी हैं। उन्हें बुराड़ी थाना क्षेत्र के संत नगर स्थित हाउस नंबर सी-81, अपर ग्राउंड फ्लोर, पर्वतीय अंचल से पकड़ा गया। सोमांश प्रकाश, भरत जी तिवारी का बेटा और रोहतास के विक्रमगंज स्थित अलकामिनी नगर का निवासी है। राहुल कुमार, संजय कुमार मिश्रा का बेटा और वैशाली के महुआ स्थित चांदसराय का रहने वाला है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

CID ने 27 अगस्त की रात गिरिडीह के बेंगाबाद में छापेमारी कर CGL परीक्षा में सफल ASO समीर उर्फ शालू को एक मिष्ठान भंडार से हिरासत में लिया। बताया गया कि वह छुट्टी पर रांची से आया था और अपने प्रतिष्ठान में परिजनों के साथ मिठाई बेच रहा था। उसके घर से कुछ सामान और मोबाइल जब्त किए गए हैं। अभय तिवारी का ससुराल भी बेंगाबाद के हथबोर गांव में है।

जांच टीम ने JPSC कार्यालय से अभ्यर्थियों से जुड़े कई दस्तावेज जब्त किए हैं, जिनका OMR शीट से मिलान किया जाएगा। पूर्व JPSC अध्यक्ष, परीक्षा उपनियंत्रक और TDPL कर्मचारियों से भी पूछताछ हुई है। निलंबित परीक्षा उपनियंत्रक श्वेता गुप्ता ने आरोप लगाया कि पूर्व अध्यक्ष ने दबाव डालकर TDPL को काम देने के प्रस्ताव पर उनसे हस्ताक्षर कराए थे। उन्होंने TDPL के टिकट पर परिवार के साथ बाहर जाने की बात भी कही है।

About The Author