केरला समाजम मॉडल स्कूल में कक्षा 2-बी के छात्र से मारपीट का आरोप, पिता ने मांगी कार्रवाई



जमशेदपुर : गोलमुरी के केरला समाजम मॉडल स्कूल में कक्षा 2-बी के छात्र अभिराज सिंह के साथ कुछ विद्यार्थियों द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत सामने आई है। घटना 25 अगस्त की बताई गई है। अभिराज के पिता गोल्डी सबलोक ने स्कूल प्रबंधन को लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार छात्रों की पहचान और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।
गोल्डी सबलोक के मुताबिक, उन्होंने घटनास्थल का CCTV फुटेज देखने की मांग की थी, लेकिन प्रबंधन ने संबंधित जगह का कैमरा फिलहाल काम नहीं करने की जानकारी दी। स्कूल प्रबंधन ने आगामी सोमवार को संबंधित छात्रों के अभिभावकों को बुलाकर आमने-सामने बातचीत कराने तथा जरूरी कार्रवाई का भरोसा दिया है। गोल्डी सबलोक ने अपने बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।




