MMDR संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में उतरी कांग्रेस, वापसी की उठाई मांग



जमशेदपुर : केंद्र सरकार के MMDR यानी खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में कांग्रेस ने जिला मुख्यालय के सामने एक दिवसीय धरना दिया। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र से प्रस्तावित संशोधन विधेयक वापस लेने की मांग की।


पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने आरोप लगाया कि यह कानून झारखंड के आर्थिक हितों और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने इसे राज्य के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर अधिकार कमजोर करने की कोशिश बताया। साथ ही भाजपा के सांसदों और विधायकों से भी विधेयक का विरोध करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र सरकार के इस कथित मंसूबे को सफल नहीं होने देगी। बन्ना गुप्ता ने अन्य मुद्दों के अलावा श्रीराम मंदिर की आस्था से जुड़े मामले पर भी भाजपा से जवाब मांगा।


