पुलिसकर्मी बनकर महिला से करीब 7 लाख रुपये की सोने की चूड़ियों की ठगी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास रहने वाली मैत्रेयी मजूमदार से पुलिसकर्मी बनकर करीब 7 लाख रुपये की सोने की चूड़ियां ठगने का मामला सामने आया है। उन्होंने साकची थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

महिला के अनुसार, 26 अगस्त को दोपहर करीब 12.30 बजे वह बाजार जा रही थीं। रामलीला मैदान के हनुमान मंदिर के पास दो युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उनकी छह सोने की चूड़ियां कागज में रखवा दीं। घर पहुंचने पर कागज में दो नकली चूड़ियां मिलीं। ठगी का एहसास होने के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

About The Author

See also  सर दोराबजी टाटा: जिन्होंने राष्ट्र के निर्माण की नींव उसके जन्म से पहले ही रख दी

You may have missed