फ्लैट से कथित तौर पर गिरने से 18 वर्षीय किशोरी की मौत, पुलिस जांच शुरू

Advertisements

आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबोहनी स्थित साईं कृपा सेवन सिटी में गुरुवार को फ्लैट से कथित तौर पर गिरने से 18 वर्षीय खुशबू कुमारी की मौत हो गई। वह सतबोहनी की रहने वाली बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खुशबू गार्ड से फ्लैट नंबर 515 में एक परिचित से मिलने की बात कहकर ऊपर गई थी। कुछ देर बाद उसके नीचे गिरने की सूचना मिली, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

आदित्यपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि खुशबू किससे मिलने गई थी, फ्लैट में क्या हुआ और वह नीचे कैसे गिरी। मामले को आत्महत्या के एंगल से भी देखा जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है।

About The Author

See also  साकची में नौ लाख की चोरी के मामले में दो नाबालिग हिरासत में, पुलिस को मिले सुराग

You may have missed