नेपाल में फंसे भारतीयों पर चिंता, संजय सेठ बोले- बचाव के लिए लगातार प्रयास जारी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : नेपाल में भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच फंसे भारतीय पर्यटकों व श्रद्धालुओं की स्थिति पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि नेपाल से मिल रही रिपोर्टें बेहद दुखद हैं और कई लोगों के हताहत होने व भारी नुकसान की खबरें सामने आई हैं। भारतीयों के फंसे होने पर उन्होंने बताया कि भारत सरकार लगातार नेपाल के प्रधानमंत्री के संपर्क में है और पीड़ितों के बचाव के लिए प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार ने राहत पहुंचाने के लिए भी तुरंत कदम उठाए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

संजय सेठ ने कहा कि बड़ी मात्रा में ग्लेशियर टूटने की घटनाएं ग्लोबल वार्मिंग से पैदा हो रही परिस्थितियों से जुड़ी हैं। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में नेपाल में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं और एक झटका गुरुवार सुबह भी आया। बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लापता होने को उन्होंने गंभीर चिंता का विषय बताया।

उन्होंने भारतीय सेना की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि सेना केवल सीमाओं पर युद्ध तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय नागरिकों की सुरक्षा और जीवन-माल की रक्षा के लिए भी आगे आती है। उन्होंने कहा कि बुधवार को त्रासदी की जानकारी मिलते ही भारत सरकार और सेना ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी थी।

About The Author