रुद्राभिषेक से शुरू हुआ आयोजन, राधा-कृष्ण नृत्य और राम दरबार झांकी ने मोहा मन

जमशेदपुर : चंडी नगर स्थित बाबा घूरेश्वर नाथ मंदिर में बुधवार को शिव भक्त मंडल की ओर से रुद्राभिषेक और विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा घूरेश्वर नाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। दोपहर 2 बजे से महाभोग का वितरण हुआ, जबकि शाम 7 बजे से भजन संध्या शुरू हुई।


कार्यक्रम में राधा-कृष्ण नृत्य और राम दरबार की झांकी विशेष आकर्षण रही। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। शिव भक्त मंडल के सदस्यों के अनुसार पिछले 8 वर्षों से लगातार इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने में विकास कुमार, विवेक कुमार, अभिषेक सिंह, अविनाश कुमार, आकाश कुमार समेत अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।


