लड़कियों से छेड़खानी का विरोध पड़ा भारी, दंपती से मारपीट; दो हिरासत में

Advertisements
Advertisements
Advertisements

घाटशिला : दाहीगोड़ा सर्कस मैदान में चल रहे मीना बाजार में मंगलवार रात लड़कियों से छेड़खानी का विरोध करने पर मऊभंडार निवासी रंजन गोरीई (40) और उनकी पत्नी वंदना गोरीई (34) के साथ मारपीट की गई। दोनों का घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना के समय रंजन अपने बच्चों के साथ इलेक्ट्रिक झूले पर थे, जबकि उनकी पत्नी और कुछ महिलाएं नीचे खड़ी थीं। आरोप है कि कुछ युवक लड़कियों से छेड़खानी कर रहे थे। झूले से उतरकर रंजन ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और एक युवक ने हाथ में पहने कड़े से उनके सिर पर हमला कर दिया। घटना में चार से पांच युवकों के शामिल होने की बात सामने आई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रंजन के सिर में गंभीर चोट लगी है और डॉक्टर जुली कुमारी ने उन्हें सीटी स्कैन कराने की सलाह दी है। वंदना को भी हल्की चोटें आई हैं और उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है। मारपीट के बाद स्थानीय लोगों ने दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और अन्य युवकों की भूमिका की भी जांच कर रही है। परिजन दीपक गोरीई और राहुल गोरीई ने कहा कि ग्रामीण समय पर हस्तक्षेप नहीं करते तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

About The Author

You may have missed