सावन महोत्सव में गूंजे पारंपरिक गीत, मेहंदी प्रतियोगिता और खेलों ने बांधा समां; महिलाओं की भूमिका पर हुआ संवाद

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित स्वदेशी जागरण मंच जमशेदपुर महानगर कार्यालय में सोमवार को सावन महोत्सव सह राखी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सावन माह के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक महत्व पर विस्तार से चर्चा हुई। बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीत गाए, मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लिया और विभिन्न पारंपरिक खेलों के माध्यम से उत्सव का आनंद उठाया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

कार्यक्रम में सावन पर्व से जुड़े सांस्कृतिक मूल्यों के साथ परिवार और राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका पर भी संवाद हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या डॉ. निप्रा झा मौजूद रहीं। वहीं जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष अनीता देवी एवं भाजपा की जिला मंत्री रितु सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने भगवान शिव-पार्वती और भारत माता की पूजा-अर्चना तथा दीप प्रज्वलन के साथ की।

डॉ. निप्रा झा ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान उनका सम्मान भी किया गया। आयोजन में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और पारंपरिक परिधान तथा सावन के रंगों ने पूरे आयोजन को उत्सवी माहौल में बदल दिया।

इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच से जुड़े पदाधिकारियों, महिला कार्यकर्ताओं और शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम भारतीय परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव को भी मजबूत करते हैं।

See also  2016 शिक्षक नियुक्ति विवाद में अंतिम मौका, तीन सप्ताह में देना होगा दावा; 12 सितंबर को अगली सुनवाई

 

About The Author

You may have missed