वंचित युवाओं को सशक्त बनाने की मुहिम लाई रंग, पूर्व सैनिक को मिला योद्धा सेवा सम्मान

Advertisements

पुरुलिया : सेवानिवृत्त हवलदार अनुप कुमार महतो को पश्चिम बंगाल और झारखंड के वंचित युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में किए गए कार्यों के लिए ‘योद्धा सेवा सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नई दिल्ली में आयोजित सेवानिवृत्त अधिकारी सेमिनार के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। अनुप कुमार महतो लंबे समय से युवाओं के प्रशिक्षण और उनके बेहतर भविष्य के लिए काम कर रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इसी कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट कर्नल बीएमएस बैंस (सेवानिवृत्त) और नायब सूबेदार खगेन चंद्र दास (सेवानिवृत्त) को भी योद्धा सेवा सम्मान दिया गया। बैंस को पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की पेंशन, कानूनी मामलों तथा ईसीएचएस सुविधाओं में सहयोग के लिए, जबकि दास को तामुलपुर के दूरदराज क्षेत्रों में 250 से अधिक अलग-थलग पूर्व सैनिकों तक पहुंचकर उन्हें कल्याणकारी एजेंसियों से जोड़ने के लिए सम्मानित किया गया।

About The Author

See also  मातृ नवमी पर वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम, बुजुर्गों को कराया सात्विक भोजन

You may have missed