फांसी की सूचना, लेकिन गले पर निशान नहीं; कमरे में बिखरा खून, मौत पर उठे सवाल

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र की रॉयल कॉलोनी में रविवार को जुगसलाई के छपरैया मोहल्ला निवासी पिंटू सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों के अनुसार पिंटू सुबह करीब 9 बजे अपने ससुराल बागबेड़ा गए थे। करीब एक घंटे बाद उनकी पत्नी कल्याणी सिंह ने भतीजे राजवीर सिंह को फोन कर बताया कि पिंटू ने फांसी लगाकर जान दे दी है। राजवीर का कहना है कि पिंटू के गले पर फंदे का निशान नहीं था और शव के पास खून भी बिखरा हुआ था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना की सूचना मिलने पर बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

परिजनों के मुताबिक पिंटू सिंह और उनकी पत्नी करीब ढाई वर्षों से अलग-अलग रह रहे थे। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। यह आत्महत्या का मामला है या मौत के पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

 

About The Author

See also   एमजीएम मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप, जांच टीम गठित; 7 दिन में आएगी रिपोर्ट

You may have missed