मदर प्राइड विद्यालय, गम्हरिया में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित






गम्हरिया: मदर प्राइड विद्यालय, गम्हरिया में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उनमें राष्ट्र, समाज और स्वयं के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ स्व-आधारित जीवन, आत्मगौरव, संस्कार, प्रकृति प्रेम, आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित भारत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अपने जीवन में आत्मविश्वास, अनुशासन, संस्कार एवं सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक किशोर प्रसाद, जमशेदपुर विभाग के बौद्धिक प्रमुख रामजस तिवारी, कविता बनर्जी, अमरेंद्र कुमार सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
युवा संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं एवं विचार साझा किए तथा अतिथियों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, आत्मगौरव, संस्कार एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को मजबूत करना रहा।


