22-23 अगस्त को वोटर लिस्ट के लिए अंतिम विशेष शिविर, नाम जोड़ने और सुधार का मौका

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत 22 और 23 अगस्त को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर द्वितीय एवं अंतिम विशेष शिविर लगाया जाएगा। दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विवरण में सुधार कराने और मतदान केंद्र से जुड़ी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जा सकेंगी। ऐसे नागरिक जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है या जिनके विवरण में त्रुटि है, उनके लिए यह अहम मौका है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ऐसे भारतीय नागरिक जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है या 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरी होने वाली है, वे मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित मतदान क्षेत्र का सामान्य निवासी होना जरूरी है। नया नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 6 और आवश्यक घोषणा पत्र जमा किया जा सकता है। वहीं जिन परिवारों के सदस्यों के नाम अलग-अलग बूथों पर दर्ज हैं या वर्तमान मतदान केंद्र घर से काफी दूर है, वे फॉर्म 8 के माध्यम से संशोधन और स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जो लोग विशेष शिविर में नहीं पहुंच सकते, उनके लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। नागरिक voters.eci.gov.in पोर्टल या ECINET App के माध्यम से मतदाता सूची से जुड़ी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। जानकारी और सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 18003311950 तथा Voter Helpline 1950 जारी किया गया है। मतदाता सूची से संबंधित फॉर्म और आधिकारिक दिशा-निर्देश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं।

See also  डीडी बार हत्याकांड में भाजपा नेता नीरज सिंह की जमानत याचिका खारिज

 

About The Author

You may have missed