घर में घुसे हथियारबंद युवक, महिलाओं से मारपीट कर पिस्तौल दिखाकर दी जान से मारने की धमकी






जमशेदपुर : उलीडीह क्षेत्र में 19 अगस्त की शाम कुछ युवक जबरन एक घर में घुस गए और वहां मौजूद तीन महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करने लगे। पीड़ित महिला के अनुसार आरोपियों के पास अवैध पिस्तौल थी। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए हथियार लहराया और परिवार के सदस्यों को गोली मारने व जान से खत्म करने की धमकी दी।महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के क्वार्टरों में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने कुछ युवकों को खदेड़कर पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी पिस्तौल के साथ भागने में सफल रहा। पकड़े गए युवकों को उलीडीह थाने ले जाया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि थाने पहुंचने के बाद भी आरोपी उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी देते रहे।पीड़ित महिला ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।




