स्कूल से छुट्टी लेकर निकला 18 वर्षीय छात्र 12 दिनों से लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

Advertisements

बसिया : गुमला जिले के संत पात्रिक स्कूल का छात्र अर्पित सुरीन पिछले 12 दिनों से लापता है। तुरबुंगा पंचायत के किनिरकेला निवासी अलेक्सियुस सुरीन का 18 वर्षीय बेटा अर्पित स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता है। परिजनों के अनुसार वह 7 अगस्त को चेचक होने की बात कहते हुए विद्यालय में छुट्टी का आवेदन देकर घर जाने के लिए निकला था, लेकिन न तो घर पहुंचा और न ही वापस स्कूल लौटा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्कूल से छुट्टी लेने की जानकारी अर्पित के दोस्तों ने परिजनों को दी। इसके बाद परिवार ने अपने स्तर पर उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। छात्र का पता नहीं चलने पर परिजनों ने गुमला सदर थाना में आवेदन देकर उसके लापता होने की सूचना दी और उसे जल्द खोजने की गुहार लगाई।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्र की तलाश जारी है। 12 दिनों से अर्पित का कोई पता नहीं चलने के कारण परिवार काफी परेशान है।

About The Author

See also  दुर्गा पूजा में बेलडीह टोला के सबर परिवारों के बीच पहुंची वॉइस ऑफ ह्यूमैनिटी, सैकड़ों बुजुर्गों और बच्चों के बीच बांटी खुशियां,खिले चेहरे

You may have missed