लगातार बारिश ने छीना आशियाना, रातों-रात ढहा कच्चा मकान; बेघर परिवार ने मांगी मदद

Advertisements

गुवा : सारंडा के छोटानागरा पंचायत अंतर्गत जोजोगुटू गांव में लगातार बारिश के कारण एक आदिवासी परिवार का कच्चा मकान ढह गया। गांव निवासी भीमसेन सांडिल का मिट्टी से बना घर बारिश का पानी दीवारों में समाने के कारण लगातार कमजोर हो रहा था और अचानक पूरा मकान गिर गया। घर ढहने के बाद परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है और घर के अंदर रखा सामान भी प्रभावित हुआ है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ग्रामीणों के मुताबिक गांव में यह पहली ऐसी घटना नहीं है। इससे पहले गांव के मुंडा कानूराम देवगम की मां चंपू देवगम का घर भी भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो चुका है। सारंडा के कई दुर्गम गांवों में आज भी गरीब आदिवासी परिवार मिट्टी और खपरैल के घरों में रहने को मजबूर हैं, जिससे लगातार बारिश के दौरान इनके गिरने का खतरा बढ़ जाता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार का तत्काल सर्वे कराने और राहत उपलब्ध कराने की मांग की है। लोगों ने परिवार को सुरक्षित आवास, तिरपाल और अन्य जरूरी सुविधाएं जल्द देने की अपील की है, ताकि बारिश के बीच उन्हें सुरक्षित ठिकाना मिल सके।

About The Author

See also  पीएम आवास योजना के 87 लाभुकों के साथ एग्रीमेंट, निर्माण कार्य शुरू

You may have missed