रास्ते में चापड़ दिखाकर रोका, 13 हजार रुपये लूटकर फरार हुए बदमाश

Advertisements

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र में तार कंपनी से रामधीन बगान जाने वाली सड़क पर सोमवार को लूट की घटना सामने आई। बदमाशों ने एक व्यक्ति को रास्ते में रोककर चापड़ दिखाया और धमकाने के बाद उसके पास से करीब 13 हजार रुपये छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना के बाद पीड़ित ने टेल्को थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी आपराधिक घटनाओं की शिकायतें सामने आती रही हैं। लोगों ने इलाके में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

About The Author

See also  विरासत और पर्यटन के रंग में सजेगा जमशेदपुर साहित्य महोत्सव 2.0,18 से 20 दिसंबर तक बिष्टुपुर के होटल रमाडा में देशभर की विशिष्ट हस्तियों का होगा समागम

You may have missed