अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक-ऑटो को रौंदा,7 लोगों की मौत; घाटी में मची अफरा-तफरी

Advertisements

लातेहार : चंदवा-चांपी-लोहरदगा मार्ग पर चंदवा थाना क्षेत्र की डेढ़टंगवा घाटी में शनिवार दोपहर बाद भीषण सड़क हादसा हो गया। लोहरदगा की ओर से चंदवा जा रहे एक भारी कंटेनर ने पहले सामने से आ रही बाइक और फिर एक ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कुल 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्चा, एक महिला और पांच पुरुष शामिल हैं। बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया गया कि घाटी के तीखे ढलान पर कंटेनर अनियंत्रित हो गया था। उसने पहले बाइक को रौंदा और उसके बाद ऑटो से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी और कंटेनर के नीचे दबे अन्य लोगों को निकालने का प्रयास जारी था।

घटना की सूचना मिलने पर राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, बीडीओ चंदन प्रसाद, सीओ सुमित कुमार झा और पुलिस निरीक्षक मनोरंजन कुमार सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। डेढ़टंगवा घाटी में तीखे ढलान के कारण पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं।

About The Author

You may have missed