गोपाल मैदान में शान से लहराया तिरंगा, परेड की सलामी के साथ गूंजा देशभक्ति का जज्बा






जमशेदपुर : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। उपायुक्त राजीव रंजन ने सुबह 9:05 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। समारोह में सुरक्षा बलों की अलग-अलग टुकड़ियों ने अनुशासित मार्च-पास्ट किया और पूरा मैदान देशभक्ति के रंग में रंग गया।


स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासन की ओर से शहर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। समारोह की तैयारियों के तहत RAF, जिला आर्म्स पुलिस, झारखंड होमगार्ड, NCC, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स और CRPF की टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लेने के लिए अभ्यास किया था। स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित करने के साथ शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण की भी व्यवस्था की गई।
मुख्य समारोह के अलावा उपायुक्त ने अपने आवासीय कार्यालय और समाहरणालय में भी ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में सुरक्षा, यातायात, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की विशेष व्यवस्था की गई थी। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 15 अगस्त को पूर्वी सिंहभूम जिले में ड्राई डे घोषित किया गया था।


