बालू के काले कारोबारी छोटू झा पर पुलिस का शिकंजा, इचागढ़ क्षेत्र से ग़ायब हुआ छोटू झा, पुलिस रख रही निगरानी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

इचागढ़। सरायकेला-खरसावां जिले के इचागढ़ थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी से कथित अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बीच पुलिस प्रशासन की सख्ती ने बालू कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मचा दी है। ग्रामीणों ने कथित बालू माफिया विवेक झा उर्फ छोटू झा का नाम खुलकर लेते हुए प्रशासन से उसकी गतिविधियों की जांच कराने और अवैध खनन में किसी भी प्रकार की संलिप्तता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस भी अब छोटू झा की गतिविधियों पर नजर रख रही है। वर्तमान में पुलिस की सख्ती के बाद अब छोटू झा ईचागढ़ क्षेत्र से छोटू झा फरार है। इधर ग्रामीणों का कहना है कि नदी घाटों पर अवैध बालू उठाव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर बालू माफिया छोटू झा दोबारा क्षेत्र में सक्रिय होकर अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देता है तो इसकी शिकायत सामूहिक रूप से पुलिस अधीक्षक से की जाएगी।
इधर, पुलिस प्रशासन ने भी अवैध बालू उत्खनन के मामले को गंभीरता से लिया है। वरीय पुलिस अधिकारियों की ओर से चांडिल अनुमंडल पुलिस को क्षेत्र में सक्रिय संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस को ऐसे लोगों की भूमिका की जांच करने को भी कहा गया है, जिनके नाम अवैध बालू कारोबार के सिलसिले में सामने आ रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस की इस सख्ती का असर भी दिखाई देने लगा है। ग्रामीणों का दावा है कि कार्रवाई के दबाव में इचागढ़ क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार पर रोक लगी है। ग्रामीण पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए कह रहे हैं कि यदि इसी तरह लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रही तो नदी घाटों पर चलने वाले अवैध बालू के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। पुलिस प्रशासन की सख्ती और ग्रामीणों की एकजुटता ने फिलहाल इचागढ़ में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ माहौल जरूर मजबूत कर दिया है।

About The Author

You may have missed