मोतियाबिंद के 30 मरीजों का ऑपरेशन, छुट्टी के साथ मुफ्त चश्मा और दवाइयां भी मिलेंगी
Advertisements

जमशेदपुर : बागबेड़ा स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में रविवार को 30 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया गया। शिविर का आयोजन समाजसेवी राजकुमार अग्रवाल के सहयोग से किया जा रहा है। रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीजों को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।
Advertisements

छुट्टी के समय सभी मरीजों को चश्मा और आवश्यक दवाइयां भी दी जाएंगी। शिविर के माध्यम से मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.


