14 दिन बाद सरकार से वार्ता, डेढ़ घंटे की बैठक के बाद भी 10 अगस्त के विधानसभा घेराव पर सस्पेंस

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 14 दिनों से चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच सरकार से बातचीत हुई। सरकार की आपत्ति के बाद छात्रों की 11 सदस्यीय वार्ता समिति से तीन गैर-छात्र सदस्यों को हटाया गया। इसके बाद करीब 7:50 बजे वार्ता शुरू हुई, जो लगभग डेढ़ घंटे चली। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर रही है।छात्र प्रतिनिधि रविंद्र पासवान ने बताया कि सरकार को मांग पत्र सौंप दिया गया है और मंत्रियों ने मांगों की जानकारी मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर ठोस फैसला नहीं हुआ तो 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का कार्यक्रम तय है और तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बताया कि वार्ता की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री को दे दी गई है। जेपीएससी से जुड़े तकनीकी मुद्दों को छात्रों से अगले दिन लिखित रूप में देने को कहा गया है और दूसरे दौर की बातचीत की संभावना भी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी कहा है कि सरकार छात्रों के सुझाव लेने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सभी जरूरी मंच उपलब्ध करा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed