उल्लुओं के संरक्षण पर जोर, एक जोड़ी सालभर में बचाती है हजारों फसलों का नुकसान

Advertisements

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय उल्लू जागरूकता दिवस के अवसर पर दलमा वन्यजीव अभयारण्य के अधिकारियों ने उल्लुओं के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। अधिकारियों के अनुसार उल्लू पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और खेतों में चूहों की संख्या नियंत्रित कर प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। एक जोड़ा उल्लू सालभर में बड़ी संख्या में चूहों का शिकार कर किसानों की फसलों को नुकसान से बचाने में मदद करता है।वन विभाग ने लोगों से उल्लुओं को अंधविश्वास से जोड़कर नुकसान नहीं पहुंचाने और उनके प्राकृतिक आवास की सुरक्षा करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि उल्लुओं का संरक्षण केवल एक पक्षी को बचाने का प्रयास नहीं, बल्कि पर्यावरण और कृषि व्यवस्था को स्वस्थ बनाए रखने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  न्यूनतम मजदूरी की मांग पर विजयश्री ऑटोकॉम के मजदूरों ने किया अनिश्चितकालीन धरना