काशी से आया पवित्र कलश स्थापित, 15 दिनों तक श्रद्धालुओं को मिलेगा दर्शन का अवसर
Advertisements

जमशेदपुर : संत गुरु रविदास के 650वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में काशी से लाया गया पवित्र कलश बुधवार को सोनारी स्थित भूतनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ स्थापित किया गया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति और उत्साह के साथ भाग लिया। अब श्रद्धालु अगले 15 दिनों तक मंदिर में स्थापित इस पवित्र कलश के दर्शन कर सकेंगे।आयोजकों के अनुसार यह आयोजन गुरु रविदास के संदेशों के प्रचार-प्रसार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। स्थापना के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम शुरू हो गया।
Advertisements

Advertisements



