डेंगू से बचाव का दिया गया मंत्र, जागरूकता अभियान में छात्रों ने सीखे अहम उपाय






जमशेदपुर : केएसएमएस (KSMS) में डेंगू से बचाव को लेकर जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को डेंगू के कारण, इसके शुरुआती लक्षण, बचाव के तरीके और समय पर उपचार की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने साफ-सफाई बनाए रखने, घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देने तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने पर विशेष जोर दिया।


कार्यक्रम के दौरान छात्रों को बताया गया कि डेंगू से बचाव के लिए जनजागरूकता सबसे प्रभावी उपाय है। विद्यार्थियों ने भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई और अपने परिवार व आसपास के लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। संस्थान की ओर से ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रखने की बात कही गई।


