मिड-डे मील व्यवस्था पर बड़ा संकट, लापरवाही से 1000 से ज्यादा स्कूलों में बच्चों का भोजन ठप
Advertisements

Advertisements

Advertisements

धनबाद : जिले के एक हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील योजना प्रभावित हो गई है। इसका कारण डोर स्टेप डिलीवरी एजेंसी की लापरवाही बताई जा रही है। समय पर खाद्यान्न और आवश्यक सामग्री नहीं पहुंचने से कई स्कूलों में बच्चों को निर्धारित भोजन नहीं मिल सका, जिससे स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित एजेंसी से जवाब तलब किया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द से जल्द सभी स्कूलों में खाद्यान्न की आपूर्ति सामान्य कराई जाएगी, ताकि मिड-डे मील योजना बिना किसी बाधा के संचालित हो सके और विद्यार्थियों को नियमित रूप से भोजन मिल सके.
Advertisements

Advertisements



