OMR शीट की कॉपी पर अड़ी CID, पूर्व अध्यक्ष से फिर हुई लंबी पूछताछ
Advertisements

Advertisements

Advertisements

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच लगातार तेज हो रही है। इसी कड़ी में CID ने आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से एक बार फिर विस्तृत पूछताछ की। जांच एजेंसी ने परीक्षा से जुड़ी OMR शीट की कॉपी उपलब्ध कराने को कहा और कई अहम बिंदुओं पर उनसे जवाब मांगा।
Advertisements

Advertisements

जांच के दौरान OMR शीट, परीक्षा संचालन की प्रक्रिया और उससे जुड़े दस्तावेजों को लेकर विस्तार से सवाल किए गए। CID इस मामले में साक्ष्य जुटाने और परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की हर कड़ी की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


