50 घंटे से महाजाम का कहर, 10 किमी लंबी वाहनों की कतार से लोग बेहाल

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड-बंगाल को जोड़ने वाले एनएच-18 पर नीमडीह के पास पितकी ओवरब्रिज का निर्माण अधूरा रहने और जर्जर सर्विस रोड के कारण पिछले 50 घंटे से भी अधिक समय से भीषण जाम लगा हुआ है। करीब 10 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगने से मरीज, छात्र, दैनिक यात्री और मालवाहक वाहन चालक भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जाम की वजह से लोगों का सफर मुश्किल हो गया है और कई वाहन घंटों तक एक ही जगह फंसे रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधूरे ओवरब्रिज और खराब सर्विस रोड की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन समाधान नहीं होने से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। लोगों ने जल्द निर्माण कार्य पूरा कराकर यातायात सामान्य करने की मांग की है।

About The Author

See also  हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला फूंका, छात्रों ने सरकार को 18 अगस्त तक दिया अल्टीमेटम